Class 9 Hindi Kritika Chapter 1 – इस जल प्रलय में (Introduction)
इस पोस्ट में हम NCERT Class 9 Hindi Kritika Chapter 1 – “इस जल प्रलय में” के सभी प्रश्न-उत्तर सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत कर रहे हैं। यह सामग्री CBSE, SEBA और अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
यहाँ दिए गए उत्तर परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण, पूरी तरह NCERT आधारित और PDF डाउनलोड सुविधा के साथ उपलब्ध हैं। छात्र इस पोस्ट की मदद से होमवर्क, रिवीजन और परीक्षा तैयारी आसानी से कर सकते हैं।
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 1
प्रश्न 1. बाढ़ की खबर सुनकर लोग किस तरह की तैयारी करने लगे?
उत्तर :
बाढ़ की खबर सुनते ही पूरे शहर में आतंक फैल गया। लोग अपना सामान नीचली मंजिल से ऊपरी मंजिल पर ले जाने लगे। दुकानदार अपना माल रिक्शा, टमटम, ट्रक और टेम्पो पर लादकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे थे। खरीद-बिक्री बंद हो चुकी थी। लोग खाने-पीने का सामान, दियासलाई, मोमबत्ती, दवाइयाँ और किरोसीन आदि का प्रबंध करने में जुट गए थे।
प्रश्न 2. बाढ़ की सही जानकारी लेने और उसका रूप देखने के लिए लेखक क्यों उत्सुक था?
उत्तर :
लेखक ने बाढ़ के बारे में पहले केवल सुना था, कभी देखा नहीं था। उसने अपनी रचनाओं में बाढ़ की विनाशलीला का उल्लेख किया था, इसलिए वह स्वयं अपनी आँखों से बाढ़ का दृश्य देखना चाहता था। वह यह जानने के लिए उत्सुक था कि बाढ़ का पानी शहर में कैसे प्रवेश करता है और किस प्रकार विनाश मचाता है।
प्रश्न 3. सबकी जुबान पर एक ही जिज्ञासा - “पानी कहाँ तक आ गया है?” — इस कथन से जनसमूह की कौन-सी भावनाएँ व्यक्त होती हैं?
उत्तर :
इस कथन से लोगों की जिज्ञासा प्रकट होती है। लोग बाढ़ की स्थिति जानने के लिए उस स्थान की ओर जा रहे थे। उनके मन में भय नहीं, बल्कि कौतूहल था। सभी यह जानना चाहते थे कि पानी कितनी दूर तक फैल चुका है और किन-किन क्षेत्रों को प्रभावित कर चुका है।
प्रश्न 4. ‘मृत्यु का तरल दूत’ किसे कहा गया है और क्यों?
उत्तर :
बाढ़ के बढ़ते जल को ‘मृत्यु का तरल दूत’ कहा गया है क्योंकि इस जल ने असंख्य लोगों और जीव-जंतुओं को नष्ट कर दिया। बाढ़ ने घर उजाड़ दिए, लोगों को बेघर कर दिया और कई प्राण ले लिए। इसी कारण इसे मृत्यु का तरल दूत कहा गया है।
प्रश्न 5. आपदाओं से निपटने के लिए अपने सुझाव दीजिए।
उत्तर :
आपदाओं से निपटने के लिए सतर्कता सबसे आवश्यक है। मौसम की जानकारी रखते हुए सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए। खाद्य सामग्री, दवाइयाँ और पानी का भंडारण करना चाहिए। सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं को पहले से तैयारी करनी चाहिए तथा चिकित्सा सुविधाओं की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
Class 9 Hindi Kritika Chapter 1 Extra Questions and Answers
प्रश्न 6. ईह! जब दानापुर डूब रहा था तो पटनियाँ बाबू लोग उलटकर देखने भी नहीं गए...अब बूझो!' - इस कथन द्वारा लोगों की किस मानसिकता पर चोट की गई है?
उत्तर :
इस कथन में लोगों की स्वार्थपूर्ण मानसिकता पर चोट की गई है। लोग संकट की घड़ी में एक-दूसरे की सहायता करने के वजाय अपने निजी स्वार्थों की सिद्धि को अधिक महत्व देते हैं। अपने सुखसुविधायों को छोड़कर किसी संकटग्रस्त व्यक्ति या क्तियों का हाल-चाल जानने का भी कष्ट नहीं करते। उक्त कथन द्वारा लोगों की इसी मानसिकता पर चोट की गई है। यह कथन निश्चित रूप से कठोर और द्वेषपूर्ण है।
प्रश्न 7. खरीद-बिक्री बंद होने पर भी पान की बिक्री क्यों बढ़ गई?
उत्तर :
खरीद-बिक्री बंद हो चुकने पर भी पान की बिक्री अचानक बढ़ गई थी क्योंकिक्यों लोग बाढ़ को देखने के लिए बहुत बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए थे। वे बाढ़ से भयभीत नहीं थे, बल्कि हंसी-खुशी और कौतुहल से युक्त थे। ऐसे समय में पान उनके लिए समय गुजारने का सबसे अच्छा साधन था।
प्रश्न 8. लेखक को यह अहसास हुआ की उसके इलाके में भी पानी घुसने की संभावना है तो उसने क्या-क्या प्रबंध किए?
उत्तर :
जब लेखक को अहसास हुआ की उसके इलाके में भी पानी घुसने की संभावना है तो उन्होंने न्हों आवश्यक ईंधन, आलू, मोमबत्ती, दियासलाई, पीने का पानी, कम्पोज की गोलियाँ इकट्ठी कर लीं
ताकि बाढ़ से घिर जाने पर कुछ दिनों तक गुजारा चल सकें। उन्होंनेन्हों बाढ़ आने छत पर चले जाने का भी प्रबंध सुनिश्चित कर लिया।
Read Also: Class 9 Notes, Class 10 Notes, SEBA Borad, NCERT
प्रश्न 9. बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में कौन-सी बीमारियाँ फैलने की आशंका रहती है?
उत्तर :
उत्तर: बाढ़ के बाद हैजा, मलेरिया, टाइफाइड आदि बीमारियों के फैलने की संभावना रहती है किक्यों बाढ़ के उतरे पानी में मच्छर अत्यधिक मात्रा में पनपते हैं जिसके कारण मलेरिया जैसी बीमारी हो जाती है। पानी की कमी से लोगो को गंदा पानी पीना पड़ता है जो हैजा और टाइफाइड जैसी रियों को न्यौता देता है।
प्रश्न 10. नौजवान के पानी में उतरते ही कुत्ता भी पानी में कुंद गया।दोनों ने किन भावनाओं के वशीभूत होकर ऐसा किया?
उत्तर :
नौजवान और कुत्ता परस्पर गहरे आत्मीय थे। दोनों एक-दूसरे के सच्चे साथी थे। उनमें नव और पशु का भेदभाव भी नहीं था। व एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। यहाँ तक कि जवान कोकुत्ते के बिना मृत्यु भी स्वीकार नहीं थी। इस व्यवहार से उनकी गहरी मैत्री का परिचय मिलता है।
प्रश्न 11. 'अच्छा है, कुछ भी नहीं।हीं कलम थी, वह भी चोरी चली गई।अच्छा है, कुछ भी नहीं—हीं मेरे पास।' - मूवी कैमरा, टेप रिकॉर्डर आदिकी तीव्र उत्कंठा होते हुए भी लेखक ने अंत में उपर्युक् कथन क्यों कहा?
उत्तर :
यहाँ लेखक के बाढ़ से उत्पन्न दु:ख को व्यक्त किया गया है। वह इस घटना को पहले कैमरे में कैद करना चाहता था परन्तु उसके पास कैमरा उपलब्ध नहीं था। फिर उसके मन में विचार आया कि वह कलम के द्वारा पन्नों में इस त्रासदी को लिखे जिसे उसने पहले स्वयं
भोगा था पर उसकी कलम भी उसके पास नहीं थी। वो भी चोरी हो गई थी। इतनी तीव्र उत्कंठा होते हुए भी लेखक ने सोचा की अच्छा है, कुछ भी नहीं क्योंकिक्यों बाढ़ के इस सजीव भयानक रुप को अगर वो अपने कैमरे व कलम से पन्नों पर उतार भी लेता तो उसे दु:ख ही तो प्राप्त होता। उसे बार-बार देखकर, पढकर उसे कुछ प्राप्त नहीं होता तो फिर उनकी तस्वीर लेकर वह क्या करता।
Download Class 9 Hindi Kritika Chapter 1 Question Answer PDF
यहाँ से आप Class 9 Hindi Kritika Chapter 1 ‘इस जल प्रलय में’ Question Answer PDF बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।
----------
FAQs – Class 9 Hindi Kritika Chapter 1
प्रश्न 1. इस जल प्रलय में किस कक्षा का पाठ है?
उत्तर : यह पाठ कक्षा 9 (Class 9) की हिंदी कृतिका पुस्तक से है।
प्रश्न 2. क्या ये उत्तर NCERT के अनुसार हैं?
उत्तर : हाँ, सभी उत्तर NCERT पाठ्यक्रम के अनुसार हैं।
प्रश्न 3. क्या PDF मुफ्त है?
उत्तर : हाँ, PDF पूरी तरह मुफ्त है।
🔖 Tags
Class 9 Hindi, Hindi Kritika, इस जल प्रलय में, Class 9 Kritika Chapter 1, NCERT Hindi Solutions, Question Answer PDF

No comments:
Post a Comment